Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Jamshedpur Fair: जमशेदपुर में आयोजित चतुर्थ बाल मेले में रागी के लड्डू, हर्बल उत्पादों को पसंद कर रहे लोग

Jamshedpur: जमशेदपुर में आयोजित चतुर्थ बाल मेले में कुल 43 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें से कई स्टॉल होममेड उत्पादों के हैं, जिनकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं। कहीं रागी के लड्डू मिल रहे हैं, तो कहीं गाय के गोबर से बनी आरती की थाल और दीये। खास बात यह है कि इन स्टॉल्स पर लोग न केवल खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि उनके बारे में जानकारी लेकर दूसरों को भी बता रहे हैं।

मनीषा पांडेय ने भी इस मेले में अपना स्टॉल लगाया है। उनके स्टॉल पर 100 से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। इनमें हर्बल उत्पादों के साथ-साथ गोमाता के गोबर से बने कई सामान जैसे अगरबत्ती, दीया, आरती की थाल आदि सामान शामिल हैं। मनीषा पांडेय ने बताया कि तीन दिनों में ही उनकी बिक्री काफी अच्छी रही है।

नंदिनी गुप्ता के स्टॉल पर होममेड हर्बल उत्पाद मिलते हैं। सभी उत्पाद उन्होंने स्वयं अपने हाथ से तैयार किए हैं। इनमें शैंपू, साबुन सहित 15 से अधिक वस्तुएँ शामिल हैं। मेले में मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद से वह बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि एमएनसी की तुलना में उनके उत्पाद सस्ते और भरोसेमंद हैं।

धर्मेंद्र विश्वकर्मा जो पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं, उन्होंने ने भी स्टॉल लगाया है। उनके पास मोटे अनाजों से बनने वाले कई स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध हैं। वह बताते हैं कि हेल्थ कांशस लोग उनके स्टॉल पर अधिक आ रहे हैं और रागी के लड्डू तथा शुद्ध घी में बने ठेकुआ को खास पसंद कर रहे हैं। अब तक की बिक्री को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

सीमा सिन्हा ने बेकरी का स्टॉल लगाया है। उनके स्टॉल पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी पहुँच रहे हैं। कोई केक खरीद रहा है, तो कोई हाथ से बने अन्य बेकरी उत्पाद खरीद रहे है। वह अपनी बिक्री से संतुष्ट हैं और उम्मीद करती हैं कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !