Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Saraikela News: सरायकेला के सरना उमुल सभागार में धूमधाम से मनाई गई धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती

Saraikela: सरायकेला जिले के उषा मोड़ स्थित सरना उमुल सभागार में माय नर्सरी प्ले स्कूल के द्वारा झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और विद्यालय परिवार द्वारा बिरसा मुंडा के चलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। 

इसके बाद मंच पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग व आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण स्कूली बच्चों की महिला अभिभावकों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक संथाली नृत्य रहा, जिसने वातावरण को बेहद सांस्कृतिक और मनमोहक बना दिया।

इस अवसर पर छोटा गम्हरिया पंचायत की मुखिया निरोला सरदार ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा की संघर्ष गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, साहस व जागरूकता फैलाने की अपील की।"

समारोह में संगीता कुमारी (मुखिया, बुरुडीह पंचायत) और रेनू पांडे (प्रिंसिपल, माय नर्सरी प्ले स्कूल) ने भी अपने विचार रखे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !