Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Bihar News: झाझा स्टेशन पर 70 लाख रुपए कैश बरामद, RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

Bihar: पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के झाझा स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई के दौरान ट्रेन संख्या 12274 डाउन नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री के पास से 70 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। यह बरामदगी रेलवे सुरक्षा बल झाझा, जीआरपी झाझा और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी की संयुक्त कार्रवाई में संभव हो सकी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक दानापुर स्थित सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि 

नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में कोच संख्या S3 में एक संदेहास्पद यात्री यात्रा कर रहा है, जिसके पास काला पिट्ठू बैग है। सूचना मिलते ही झाझा स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह तथा आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी एवं स्टाफ ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर पहुंचते ही एस 3 कोच को अटेंड किया, जहां मार्गरक्षण पार्टी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद आजाद एवं उनकी टीम पहले से मौजूद थी।

मार्गरक्षण पार्टी ने बताया कि उक्त यात्री के व्यवहार

मार्गरक्षण पार्टी ने बताया कि उक्त यात्री के व्यवहार और बैग को लेकर संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई। यात्री ने पहले बैग में किताब रखे होने का दावा किया, लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा था। संदेह बढ़ने पर जब आरपीएफ, जीआरपी टीम की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई तो अंदर से किताब नहीं, बल्कि रुपए के बड़े-बड़े बंडल मिले।

यात्री को तुरंत ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाना झाझा

यात्री को तुरंत ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाना झाझा लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामसुंदर दास, निवासी 19/3940 रेगर पुरा, करोल बाग, दिल्ली–5 बताया। उसने दावा किया कि यह पैकेज उसे करोल बाग के एक व्यक्ति सुखदेव नायक (मंदिर सेवक) ने दिल्ली से कोलकाता पहुँचाने के लिए दिया था और उसे बताया गया था कि पैकेट में किताबें हैं।

थाने में आरपीएफ झाझा, जीआरपी झाझा के अधिकारी

थाने में आरपीएफ झाझा, जीआरपी झाझा के अधिकारी एसआई रामाशीष सिंह, स्टाफ व एस्कॉर्ट पार्टी की उपस्थिति में जब दोनों पैकेज खोले गए तो अंदर से कुल 28 बंडल 500-500 रुपये के नोट मिले। प्रत्येक बंडल में 2.5 लाख रुपये की 28 बंडल होने की पुष्टि हुई। इस प्रकार कुल रकम 70 लाख रुपये बरामद की गई। मौके पर पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।

इसके बाद ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी के इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद

इसके बाद ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी के इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद आजाद ने एक लिखित आवेदन के साथ बरामद कैश को जीआरपी झाझा के अधिकारी एसआई रामाशीष सिंह को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया। फिलहाल जीआरपी झाझा द्वारा यात्री से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है। स्टेशन पर हुई इस बड़ी बरामदगी के बाद आरपीएफ, जीआरपी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !