Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

JAC Board Update: JAC 2026 बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरना 18 नवंबर से होगा शुरू, 5 दिसंबर तक बिना लेट फीस करें आवेदन का मौका

झारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC) ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. विद्यार्थी 18 नवंबर से ऑनलाइन माध्यम से अपने फॉर्म भर सकेंगे. जैक के अनुसार बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की आखिरी तिथि 5 दिसंबर तक की रखी गई है. इस दौरान सभी सरकारी, निजी और प्लस टू स्कूलों के छात्र सामान्य शुल्क पर फॉर्म भर पाएंगे.

जो विद्यार्थी निर्धारित समय में फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वह 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच लेट फीस के साथ अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं. जैक ने स्पष्ट किया है कि फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में ही होगी. इसके लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है. स्कूल प्रधानों और छात्रों दोनों के लिए ऑनलाइन प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा.

सूत्रों के मुताबिक इस बार परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की संभावना है. हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. अंतिम शुल्क विवरण जैक सोमवार को अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा.

जैक ने 2025–26 सत्र के लिए परीक्षा का संभावित शेड्यूल भी तैयार कर लिया है. उम्मीद है कि मैट्रिक और इंटर परीक्षाएं फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी.

रिजल्ट को अप्रैल 2026 में जारी करने की तैयारी की जा रही है. सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वह छात्रों से समय पर फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !