Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Jamshedpur Police In Action : टाटा सूमो चोरी का खुलासा, बिष्टुपुर पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, वाहन बरामद

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह से चोरी हुई टाटा सूमो मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सूमो चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों, मानगो के फैजल अख्तर (20) और फरहान अंसारी उर्फ इमरान (18) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके पास से चोरी की गई टाटा सूमो (संख्या JH 05 AD 6051) भी बरामद की गई है।


इसकी जानकारी डीएसपी सीसीआर साकची और बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। मामले के अनुसार, 11 नवंबर को धतकीडीह सेंटर मैदान के पास खड़ी सूमो की चोरी हो गई थी। वाहन मालिक सौकत हुसैन ने 13 नवंबर को बिष्टुपुर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।


कांड की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें अपराधियों को टाटा सूमो को कपाली से कांदरबेड़ा की ओर ले जाते हुए देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को चोरी की सूमो के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !