Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Jamshedpur Police In Action : बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी कांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी किए गए लैपटॉप, मोबाइल, हेडफोन, दो पर्स और अन्य कागजात बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान बिष्टुपुर निवासी सुनील पूर्ति उर्फ मुर्गी (24) के रूप में हुई है।


यह घटना 6 नवंबर की रात की है। अगले दिन यानी 7 नवंबर को पीड़ित द्वारा फ्लैट में घुसकर चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के निर्देशन में छापेमारी दल का गठन किया गया।


थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना तंत्र की मदद से संलिप्त अपराधी की पहचान की गई और कांड का उद्भेदन किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक रामप्रवेश कुमार, आकाश कुमार पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक सहदेव उरांव, गोपाल पांडेय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !