Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-17

Jamshedpur MGM Police : एमजीएम थाना पुलिस की बड़ी सफलता, मोबाइल चोरी कांड का 24 घंटे में उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur : एमजीएम थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी कांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में इस मामले में संलिप्त दो शातिर अपराधियों, राजा बनर्जी और बादल मोहंती को चोरी के दो मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


घटना 14 नवंबर की रात की है। एक कंटेनर चालक रिव्वाह होटल के सामने अपना वाहन खड़ा कर भोजन कर रहा था, तभी किसी अज्ञात अपराधी ने कंटेनर का कांच तोड़कर अंदर रखा मोबाइल चुरा लिया। पीड़ित चालक चंद्रकांत कुमार ने एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


मामले की जांच में पुलिस को सफलता मिली और दोनों अपराधियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार राजा बनर्जी ने स्वीकार किया कि वह जमशेदपुर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और छिनतई के छह मामलों में जेल जा चुका है, जबकि बादल मोहंती भी दो बार जेल की हवा खा चुका है। सत्यापन में यह भी उजागर हुआ कि दोनों के पास से बरामद मोटरसाइकिल बिरसानगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !