रांची: सरायकेला खरसावां जिला योग संघ और झारखंड योग संघ के सहयोग से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर योग प्रतियोगिता संपन्न हुई। रांची जिला योग टीम ने ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया, जबकि कर्मकार इंस्टीट्यूट ऑफ योगा, जमशेदपुर उपविजेता और रॉयल योग तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में अभिराज, पायल कर्मकार, अभिमन्यु पांडे, प्रियांशु कुमारी, विंध्य श्रेया यादव, कुमार पांडे, आराध्या कुमारी, अमन कुमार, रूपश्री शर्मा, उत्तम तिवारी और श्रेयसी सिंह ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डीन राजेश कुमार, झारखंड योग संघ के सीईओ संजय कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद और महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन सचिव सपन कुमार ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 50वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व जूनियर योग प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनिष्क ज्वेलर्स के अनिल अग्रवाल, सम्मानित अतिथि गांधी कॉलेज के डायरेक्टर संतोष कुमार गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक, झारखंड योग संघ और सरायकेला खरसावां जिला योग संघ के सदस्य मौजूद थे।