Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Adityapur Fire Incident: आदित्यपुर में सुबह-सुबह लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आदित्यपुर, 18 नवंबर 2025: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 21 स्थित स्वर्गीय विमल पंडित के घर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। तभी स्थानीय लोगों ने खिड़की से धुआं निकलता देखा और शोर मचाकर घर के वर्तमान निवासी सूरज प्रजापति सहित परिवार के सदस्यों को जगाया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो तुरंत आदित्यपुर थाना और झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने जल्द ही पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

आग किस कारण लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या पूजा स्थल पर जलाए गए दीये की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच में जुटी है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर के पूजा रूम में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !