Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Dhanbad News: स्टेशन पर नशे में युवक का उत्पात, हाई वोल्टेज तार छुने की दी धमकी, अफरा-तफरी का माहौल

Dhanbad: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक वहां खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज ओवरहेड तारों को छूने की धमकी देने लगा। युवक की हरकतों ने यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद स्टाफ को हैरान कर दिया।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात गंभीर देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत मेन लाइन का पावर सप्लाई बंद करवाया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षा

लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षा टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और यात्री दहशत में रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और न जाने कैसे ट्रेन पर चढ़ गया, रेलवे पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !