Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Jharkhand news: बाबूलाल मरांडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप

jharkhand: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और उनसे जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर सवाल उठाए। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अनुराग गुप्ता के प्रति असामान्य व्यवहार पर चुप्पी तोड़ते हुए पूछा कि किस वजह से मुख्यमंत्री ने पहले उनका विरोध किया, फिर दो साल तक उन्हें सस्पेंड रखा, बाद में डीजीपी पद पर नियुक्त किया और अंततः अचानक त्यागपत्र ले लिया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अधिकारी राजनेताओं

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अधिकारी राजनेताओं के “टूलकिट” नहीं बन सकते और यदि बनेंगे तो कानून के शिकंजे में फंसेंगे। उन्होंने दावा किया कि अनुराग गुप्ता के संरक्षण में शराब घोटाला, जमीन घोटाला और लॉटरी जैसे अवैध कार्य झारखंड में संचालित हुए हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में “भया दोहन” के नाम पर करोड़ों रुपए की वसूली की गई, लेकिन संभवतः वसूली गई राशि मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचाई गई, जिसके कारण अनुराग गुप्ता से त्यागपत्र लिया गया।

मरांडी ने चेतावनी दी कि कई अधिकारी जो राजनीतिक

मरांडी ने चेतावनी दी कि कई अधिकारी जो राजनीतिक नेताओं के टूलकिट बने, वे आज जेल की सलाखों के पीछे हैं और भविष्य में भी कानून की कार्रवाई होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने सरकार की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कड़ी आलोचना की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !