Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Chaibasa News: पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने झामुमों सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

चाईबासा : इन मासूम बच्चों की आंखों में छिपे दर्द, उनके चेहरों पर पसरी मायूसी, और इस खामोशी के पीछे के अहसास: इन बच्चों के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं, और उनकी मां पिछले महीने से जेल में है।

उनकी मां का "अपरा‍ध" यह है कि चाईबासा में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ उन्होंने अपने समाज के लोगों के साथ सरकार से "नो एंट्री" की मांग करने का दुस्साहस किया था। लेकिन इस "अपरा‍ध" के लिए सरकार ने आधी रात में पहले उन्हें लाठियों से पिटवाया, फिर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

इस मामले में डेढ़ दर्जन लोगों को जेल भेजने के बाद भी जब सरकार का दिल नहीं भरा, तो उन्होंने 75 लोगों पर नामजद और 500 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया।

इस हालात में ये बच्चे, माता-पिता के होते हुए भी, अनाथों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं। भोजन-पानी और हर जरूरत के लिए पड़ोसियों पर निर्भर हैं। लेकिन इन्हें इस हालात में पहुंचाने वाले लोग सत्ता के नशे में झूम रहे हैं।

आदिवासियों पर अत्याचार,  वीर शहीदों के वंशजों का अपमान, उन पर लाठीचार्ज, और जन-आंदोलनों को दमनपूर्वक कुचलना कई सवालों को उत्पन्न कर रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !