Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-18

Jamshedpur Mango news: मानगो में अधिवक्ता दिलीप गोराई पर जानलेवा हमला, सिर फटा, पारिवारिक विवाद में वारदात

Mango: मानगो के सुभाष कॉलोनी इलाके में मंगलवार को अधिवक्ता दिलीप गोराई पर उनके ही परिजनों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में दिलीप गोराई का सिर फट गया, जिसके बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर में कई टांके लगे हैं।


घटना उस समय हुई जब दिलीप गोराई


घटना उस समय हुई जब दिलीप गोराई उलीडीह थाना में अपनी बहन जसोदा पाल और भांजी चित्रा पाल को लेकर शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें घर छोड़ने जा रहे थे। पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में दिलीप गोराई ने बताया कि उनकी दीदी के घर के पास ही, दीदी के ससुर अवनिकांत पाल, देवर संदीप पाल, प्रीति पाल और संदीप पाल का साला आ गए। इन सबने मिलकर उन पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। 

यह हमला मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद

यह हमला मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद के चलते हुआ बताया जा रहा है। हमले में गंभीर रूप से घायल दिलीप गोराई को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। उनके शरीर पर कई अन्य जगह भी चोटें आई हैं। दिलीप गोराई के आवेदन पर उलीडीह थाने में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !