Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jamshedpur News: जुगसलाई में संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया कंबल वितरण

Jamshedpur: जुगसलाई की मुखी बस्ती में कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए संस्कृती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की। संस्था की टीम ने बस्ती में पहुँचकर लगभग 50 ज़रूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। ठंड से जूझ रहे कई परिवारों के लिए यह मदद बहुत ही सराहनीय थी।

कंबल प्राप्त करते समय लोगों के चेहरों एक अलग खुशी दिखाई दे रही थी। सही समय पर मिली छोटी सी भी सहायता बहुत बड़ा फर्क पैदा कर सकती है। संस्था के सदस्यों का मानना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव तभी आएगा जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़े और दूसरों की मदद करे।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती के साथ सोनू, राजू और अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्नेह और संवेदना के साथ जरूरतमंदों तक सहायता प्रदान की। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !