Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jharkhand Breaking: तदाशा मिश्रा को मिला DG रैंक में प्रमोशन, अब सूबे में 4 DG रैंक के अफसर

Jharkhand Breaking: झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को डायरेक्टर जनरल रैंक में प्रमोशन दे मिल गया है. 1994 बैच की यह वरिष्ठ आईपीएस की प्रमोशन के साथ झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के अफसरों की संख्या चार हो गई है जिनमें अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और मनविंदर सिंह भाटिया भी शामिल हैं.

तदाशा मिश्रा बीते महीने से प्रभारी डीजीपी के तौर पर राज्य की कानून व्यवस्था संभाल रही थीं. अब डीजी रैंक मिलने से उनकी स्थिति बेहद मजबूत हो गई है. आपको बता दें की तादशा मिश्रा का कार्यकाल प्रभारी डीजीपी के पद पर 31 दिसंबर तक है, लेकिन सूत्रों की माने तो डीजी रैंक में प्रमोशन होने के बाद उन्हें नियमित डीजीपी के तौर पर नियुक्ति दी जा सकती है.

तदाशा मिश्रा का डीजी रैंक में प्रमोशन सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि झारखंड पुलिस के लिए स्थिरता का संदेश है. राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. अब डीजी रैंक मिलने से उनकी कमान में फैसले लेने की ताकत बढ़ गई है. तदाशा मिश्रा का ट्रैक रिकॉर्ड साफ है और वे किसी विवाद में नहीं रही हैं. इसलिए उन्हें नियमित डीजीपी अगर नियुक्त किया जाता हैं तो इस पर किसी को भी हैरानी नहीं होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !