Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व DGP अनुराग गुप्ता पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने लगाए संगीन आरोप, पढ़ें पूरी खबर

Jharkhand: झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए एक आवेदन भी दिया है। अपने आवेदन में अधिवक्ता राजीव कुमार ने लिखा है:

"मैं राजीव कुमार, पिता–सत्यदेव राय, निवासी–गौरी शंकर नगर, डोरंडा, रांची, झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हूं। मैं न्यायालय के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाता हूं। झारखंड का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, मैं आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय की ओर विनम्रतापूर्वक आकृष्ट करना चाहता हूं।

मीडिया रिपोर्टों और उपलब्ध जानकारियों के अनुसार पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा सहित अन्य अपराधियों के साथ मिलकर कोयलांचल शांति समिति (KSS) नामक संगठन का गठन किया था। आरोप है कि इस संगठन के माध्यम से पूरे राज्य में कोयला व्यवसायियों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, डॉक्टरों और अन्य व्यापारियों से करोड़ों रुपये की वसूली की गई।

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर यह भी आरोप है कि वह डीजीपी पद पर रहते हुए अप्रत्यक्ष रूप से झारखंड के सबसे बड़े आपराधिक संगठन का संचालन कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आरोप है कि अनुराग गुप्ता ने एक अपराधी के कहने पर जेल में बंद अपराधी अमन साहू की फर्जी मुठभेड़ करवाई।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह भी दावा किया है कि कोयलांचल शांति समिति को पाकिस्तान से प्राप्त हथियार उपलब्ध कराए गए। यह खुलासा न केवल झारखंड के लिए गंभीर खतरे का संकेत है, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत चिंताजनक है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !