Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jharkhand News: झारखंड बजट 2025-26 में अब तक सिर्फ 39.57% खर्च, चार महीने में 60% राशि उपयोग करना बनी बड़ी चुनौती

Ranchi: वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में से अब तक 39.57 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है. शेष चार महीनों में  60 फीसदी राशि खर्च करना चुनौती बन सकती है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में झारखंड का कुल बजट एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का है.

इसमें से अब तक 58,118 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. केंद्रीय योजना की राशि का अब तक 21.50 फीसदी ही खर्च किया जा सकता है. जबकि राज्य योजना की राशि का 42.25 फीसदी खर्च किया जा चुका है. अब तक ओवर ऑल 39.57 फीसदी राशि खर्च की जा चुकी है. 
 
खर्च करने में महिला बाल विकास विभाग टॉप पर

खर्च करने में महिला बाल विकास विभाग टॉप पर है. विभाग अब तक 12,167.60 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है. दूसरे नंबर पर गृह विभाग है. गृह विभाग अब तक 4724.20 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है. तीसरे नंबर पर ऊर्जा विभाग है. ऊर्जा विभाग अब तक 4386.61 करोड़ रुपए खर्च चुका है. इसी तरह ग्रामीण कार्य 2825.26 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 2574.77 करोड़ और ग्रामीण विकास 2714.49 करोड़ खर्च कर चुका है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !