Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, अनुपूरक बजट 8 को होगा पेश

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा. कुल 7 कैलेंडर दिन में सिर्फ पांच कार्य दिवस होंगे क्योंकि 6 और 7 दिसंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी. सबसे अहम दिन 8 दिसंबर होगा जब वित्त मंत्री अनुपूरक बजट पेश करेंगे. आज यानी 19 नवंबर से विधायक अपने सवाल ऑनलाइन डालना शुरू कर सकेंगे.

सत्र का पूरा शेड्यूल कुछ इस तरह रहेगा 
पहले दिन 5 दिसंबर को शोक प्रस्ताव के बाद घाटशिला उपचुनाव जीते झामुमो विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को शपथ दिलाई जाएगी. 8 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा. 9 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर सामान्य चर्चा होगी. 10 और 11 दिसंबर को सरकारी विधेयक और बाकी कामकाज निपटाए जाएंगे. सत्र के आखिरी दिन गैर सरकारी संकल्पों पर विचार होगा. चार दिन प्रश्नकाल चलेगा जिसमें विधायक सरकार से सीधे सवाल दाग सकेंगे.

यह सत्र बेहद छोटा और कामकाजी रखा गया है. सरकार चाहती है कि अनुपूरक बजट पास कर लोक लुभावन योजनाओं की घोषणा का रास्ता साफ हो जाए. सत्र में शायद ही कोई बड़ा हंगामा हो लेकिन प्रश्नकाल में बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दे जरूर गर्म रह सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !