Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-19

Ranchi Cricketer Mahendra Singh Dhoni: JSCA स्टेडियम में टेनिस टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने खेला मैच, किया पुरस्कार वितरण

Ranchi: JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित टेनिस टूर्नामेंट चैंपियनशिप में आज एक खास मौका देखने को मिला जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। धोनी ने न केवल मैच खेला बल्कि खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया। धोनी के कोर्ट पर उतरते ही दर्शकों में जोश का माहौल बन गया और उनकी फिटनेस व सर्विस देखकर सभी दंग रह गए। स्थानीय खिलाड़ियों ने भी धोनी के साथ खेलने का आनंद लिया।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में धोनी ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल

टूर्नामेंट के समापन समारोह में धोनी ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। धोनी और उनके जोड़ीदार सुमित बजाज ने फाइनल तक का सफर तय किया। मैच के दौरान और बाद में धोनी के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहे, हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण धोनी उनसे मिलने में असमर्थ रहे। टेनिस मैच के बाद धोनी ने स्टेडियम के जिम में भी कड़ी मेहनत की।


 JSCA के अध्यक्ष 

JSCA के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई और खिलाड़ी सुमित बजाज के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !