Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-20

Bokaro Police Big Success: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी का 9 बाइक और तीन अपराधी गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो जिला के बालीडीह थाना क्षेत्र में 9 बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो चोर और एक चोरी के बाइक बेचने वाले गिरोह के सदस्य को बोकारो एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने दबोचने में कामयाबी पाई है। चोरी के 9 बाइक को बंगाल के पुरुलिया से बरामद कर लिया गया है। 

इसकी जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी

इसकी जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र में इस गिरोह में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में माराफारी थाना क्षेत्र सिवनडीह के रहने वाले गिरोह के मुख्य सरगना शमशेर आलम उसके एक अन्य सहयोगी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ के क्रम में बताया गया कि चोरी की बाइक

पूछताछ के क्रम में बताया गया कि चोरी की बाइक पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में अंगद कुमार के माध्यम से भेजा जाता था। तीनों की निशानदेही पर सभी बाइक को बरामद किया गया है। चोरी किया गया बाइक सस्ते दाम पर बेचने का काम किया जा रहा था। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश पुलिस कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !