Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Jharkhand Garhwa: जलती चिता से पुलिस ने उठाई किशोरी का शव, पिता-भाई हिरासत

Jharkhand: झारखण्ड के गढ़वा मे एक बेटी को मिली प्रेमी से प्यार करने की सजा। पिता ने सुनाया मौत का फरमान। पिता की पिटाई के बाद बेटी की हुई दर्दनाक मौत। घर वालो ने दिन ढलने के लिए चार घंटे तक किया इंतजार। रात होते ही किया दाहसंस्कार। पुलिस को मिली जानकारी तो जलती चिता से उठाई लड़की के शव को,हिरासत मे पिता और भाई जाँच मे जुटी पुलिस। ओनर किलिंग का है मामला।


जलती चिता से शव को उठाती ये है गढ़वा सदर थाने की पुलिस। दरसल गढ़वा सदर थाना क्षेत्र 


जलती चिता से शव को उठाती ये है गढ़वा सदर थाने की पुलिस। दरसल गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के मे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने प्रकाश मे आया है, जिसे सदर थाने की पुलिस ने आनर किलिंग की गंभीर घटना के रूप में दर्ज किया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की हत्या कर उसके परिजनों द्वारा शव को जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन समय रहते मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जलती चिता से शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतका के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया गया है। 

प्रेमी युवक के साथ देखने पर परिजनों ने लड़की की इस कदर की पिटाई

प्रेमी युवक के साथ देखने पर परिजनों ने लड़की की इस कदर की पिटाई की लड़की की हो गई दर्दनाक मौत। घटना गुरुवार की दोपहर की है ज़ब गांव की 17 वर्षीया किशोरी को परिजनों ने एक युवक के साथ देखा। परिवारवालों को किशोरी के चरित्र पर संदेह हुआ और इसी बात को लेकर वह आगबबूला हो उठे। बताया जा रहा है कि इस दौरान परिजनों ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को छुपाने के लिए परिजनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सबूत छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास जब परिवारवालों को सुनिश्चित हो गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है, तब उन्होंने आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी की। गांव के कुछ लोगों की मदद से शव को गांव के पास स्थित बगही श्मशान घाट ले जाया गया। वहां चिता तैयार कर शव को रखकर अंतिम संस्कार शुरू भी कर दिया गया था। बताया जाता है कि शव पर आग भी लगा दी गई थी।

लेकिन पुलिस ने जलती चिता से शव को बचाया

इसी बीच, किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत श्मशान घाट पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन और अन्य ग्रामीण मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने जल रही चिता से शव को निकालकर सुरक्षित कर लिया। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। आरोपी पिता ने कहा की उसका एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था पिटाई के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि यह अत्यंत संवेदनशील और जघन्य मामला है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और षड्यंत्र रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !