प्रभावित इलाके और विधायक का सख्त निर्देश
जलापूर्ति बाधित होने वाले प्रमुख इलाकों में कुमरूम बस्ती, समता नगर, मंगल कॉलनी, झारखंड बस्ती, परमेश्वर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, चंद्रावती नगर और पारडीह का कुछ हिस्सा शामिल है। इन बस्तियों के हजारों परिवार भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही, विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि, संतोष भगत, तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल विधायक सरयू राय को इस पूरे मामले और खामियों से अवगत कराया। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि युद्ध स्तर पर काम करते हुए जल्द से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत की जाए और प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति को पहले की तरह सुचारू रूप से बहाल किया जाए।
मौके पर अधिकारी मौजूद
सूचना के बाद मानगो नगर निगम की सहायक अभियंता अमित आनंद और पीएचईडी के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। वे मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त समन्वय बनाया जाए। मरम्मत कार्य जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।