Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Husband kill his wife: पति के शक ने ली पत्नी की जान, गोरा बच्चा होने पर गला रेत कर हत्या, शरीर पर 4 वार

Bihar: कटिहार आबादपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दोस्तों और पड़ोसियों की तंज भरी बातें एक पति को इतना विचलित कर गई कि उसने अपनी ही पत्नी का गला रेट कर हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पति को शक था "मैं काला हूं मेरा बेटा गोरा कैसे पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि आजमनगर थाना क्षेत्र के जलकी गांव का रहने वाला सुकुमार दास 3 महीने पहले दूसरी बार पिता बना था। पहले बेटा गोरा नहीं था और सुकुमार भी सांवले रंग का है लेकिन दूसरा बेटा बिल्कुल गोरा पैदा हुआ। इसी बात ने उसके मन में शक की आग लगा दी। 


गांव के कुछ लोग भी तंज करते हुए कहते

गांव के कुछ लोग भी तंज करते हुए कहते थे.. तू तो काला है तेरा घर गोरा बच्चा कैसे आ गया।" इसके बाद सुकुमार पत्नी मौसमी दास के चरित्र पर शक करने लगा और आए दिन उससे झगड़ा करता रहता था। मौसमी बार-बार कहती रही कि बच्चा उसी का है। लेकिन पति का शक खत्म नहीं हुआ। लगातार कलह के बाद मौसमी अपने पिता षष्ठी दास को बुलाकर मायके नारायणपुर गांव चली गई। करीब 3 महीने तक दोनों के बीच लड़ाई और तनाव जारी रहा। सुकुमार पत्नी को समझने के बहाने ससुराल पहुंचा ससुराल वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की और रात में सब भोजन कर सोने चले गए लेकिन आधी रात को सुकुमार ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 

जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अगली

जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। अगली सुबह जब कमरे से बच्चों के रोने की आवाज आई तो घर वालों ने दरवाजा खोल अंदर का मंजर देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौसमी खून से लतपथ हालत में मृत पड़ी थी। गले पर गहरे वार थे और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले। एक नहीं बल्कि शरीर के चार-चार जगह पर चाकू गोदने के निशान थे। वहीं आरोपी पति फरार हो चुका था।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तथा मृतका के पिता के बयान पर सनकी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन आरोपी अभी भी फरार है घटना से गांव में मातम और दहशत दोनों का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !