Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-21

Chaibasa News: चाईबासा में शिविर के जरिए अनक्लेम्ड अकाउंट का सेटलमेंट, जिले के 2.58 लाख खातों में 100 करोड़ से अधिक राशि लंबित

चाईबासा: देश के विभिन्न बैंकों के आरबीआई में पड़े अनक्लेम्ड अकाउंट के सेटलमेंट की प्रक्रिया पूरे देश में चल रही है। अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया दिसंबर महीने तक विभिन्न चरणों में चलेगी। पांचवें चरण में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चाईबासा शाखा परिसर में जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से शिविर लगाकर अनक्लेम्ड अकाउंट का सेटलमेंट किया गया। 

पश्चिमी सिंहभूम जिले में 2 लाख 58 हजार अनक्लेम्ड बैंक अकाउंट हैं। जिनमें 100 करोड़ 96 लाख रुपए पड़ा हुआ है। इस पैसे को खाताधारक या उसके परिवार के लोगों को देने के लिए आरबीआई की ओर से यह पहल की गई है। शिविर में आरबीआई रांची के प्रबंधक गौरव कुमार ने अनक्लेम्ड अकाउंट से पैसे वापस पाने की प्रक्रिया के बारे में ग्राहकों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज के शिविर के अलावा भी दिसंबर महीने तक आप अपने बैंक में केवाईसी कर कर अनक्लेम्ड राशि को वापस पा सकते हैं। आरबीआई के पोर्टल पर लॉगिन करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस दौरान अनक्लेम्ड अकाउंट का क्लेम करने वालों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। 

इस मौके पर बैंक ऑफ़ इंडिया के जमशेदपुर अंचल के मुख्य प्रबंधक श्रीनिवास, अप आंचलिक प्रबंधक अजीत कांत, एसबीआई चाईबासा के मुख्य प्रबंधक रविंद्र नवल, एसबीआई एसएमई के चीफ मैनेजर सुधांशु शेखर, अग्रणी बैंक प्रबंधक दिवाकर सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !