Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-22

Jamshedpur News: मानगो फ्लाईओवर के लिए एक महीने का ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, सुबह 6 से 8 बजे तक स्कूली वाहनों को छूट

Jamshedpur News: स्वर्णरेखा नदी पर नए पुल और मानगो आजादबस्ती फ्लाईओवर के निर्माण को तेज करने के लिए पुलिस ने 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक यातायात में बड़ा बदलाव किया है. मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. पारडीह चौक से मानगो या ओल्ड पुरुलिया रोड आने वाले ट्रक बस को डिमना चौक की ओर मोड़ा जाएगा.

स्कूल के समय को ध्यान में रखते हुए बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक तक सुबह 6 से 8 बजे सिर्फ स्कूल बस और वैन को आने की इजाजत होगी. इस दौरान मानगो चौक से पारडीह रोड की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा. सुबह 8 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक मानगो चौक से पारडीह की ओर पुरानी व्यवस्था रहेगी लेकिन बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की ओर वाहन नहीं आएंगे.

छोटे वाहनों के लिए भी टाइमिंग तय की गई है. सुबह छह से 8 बजे पारडीह चौक से मानगो ब्रिज आने वाले छोटे वाहन सहारा सिटी रोड नंबर 15 से गुजरेंगे. बाकी समय में चेपा पुल और ओल्ड पुरुलिया रोड का रास्ता लेना होगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए रूट का सख्ती से पालन करें ताकि जाम न लगे और निर्माण तेजी से पूरा हो.
 
मानगो फ्लाईओवर और स्वर्णरेखा पुल का काम चल रहा है. अब एक महीने का सख्त ट्रैफिक प्लान बताता है कि प्रशासन इसे जल्द पूरा करना चाहता है. भारी वाहनों पर रोक और स्कूल समय की खास छूट से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी लेकिन मानगो-पारडीह रोड पर रोज का जाम बढ़ने की आशंका है. अगर पुलिस चौक-चौक पर मुस्तैद रही और वैकल्पिक रास्तों की साफ सफाई हुई तो परेशानी कम हो सकती है. यह फ्लाईओवर बन गया तो मानगो का सबसे बड़ा ट्रैफिक समस्या खत्म हो जाएगा. एक महीने की तकलीफ लंबे फायदे के लिए जरूरी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !