Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-22

Adityapur News: आदित्यपुर रोहन इंटरप्राइजेज में दंपति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Adityapur: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित बी-9 रोहन इंटरप्राइजेज में एक मजदूर दंपति ने आत्महत्या कर ली। मृत दंपति की पहचान दीपक कुमार और उनकी पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिला के रहने वाले थे। दोनों रोहन इंटरप्राइजेज में मजदूरी करते थे और कंपनी परिसर में ही रहते थे।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण आत्महत्या की घटना हुई है। हालांकि, सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही चल पाएगा।

आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी परिसर की जांच की गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दंपति के मोबाइल फोन और रहने के कमरे की जांच की जा रही है, साथ ही कंपनी परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !