Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-22

Deoghar News: देवघर में जैप-5 कैंप में दिल दहलाने वाला हादसा, हवलदार की अपनी ही AK-47 से मौत, गर्दन पर लगीं सात गोलियां

Deoghar News: देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में झारखंड आर्म्ड पुलिस पांच के कैंप में शनिवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया. जैप-5 के हवलदार शिवपूजन पाल अपनी सर्विस एके-47 राइफल की मैगजीन चार्ज कर रहे थे कि अचानक हथियार से ब्रस्ट फायर हो गया. सात-आठ गोलियां गर्दन में लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले थे.

सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कैंप में अफरा-तफरी मच गई.

जैप जवानों के साथ यह पहला हादसा नहीं है लेकिन एके-47 का ब्रस्ट फायर इतनी भयानक मौत का कारण बने यह बेहद गंभीर सवाल उठाता है. हथियार की सफाई या चार्जिंग के दौरान सेफ्टी का पूरा ध्यान रखना चाहिए था. ज्यादातर मामलों में ट्रिगर पर उंगली रहने या सेफ्टी लॉक न खोलने से ऐसा होता है. जवानों को बार-बार ट्रेनिंग और सेफ्टी ड्रिल की जरूरत है. पुलिस महकमे को इस हादसे से सबक लेते हुए सभी कैंपों में हथियार हैंडलिंग का सख्त ऑडिट कराना चाहिए. एक जवान की जान जाना सिर्फ परिवार का नुकसान नहीं बल्कि पूरी फोर्स के लिए चेतावनी है. ऐसे हादसों को रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाना होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !