Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-22

Jamshedpur : वन विभाग ने लाखों की कीमत वाला समुद्री कोरल जब्त किया, चार तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर वन प्रमंडल की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए समुद्र में पाया जाने वाला कीमती कोरल बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद साकची स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर कोरल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।


वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोरल की तस्करी करने की नीयत से होटल में ठहरे हुए हैं। इस पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में समुद्री कोरल बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।


जमशेदपुर के डीएफओ सब्बा आलम अंसारी ने बताया कि समुद्री कोरल एक अत्यंत कीमती जीव-जंतु वर्ग का हिस्सा है और इसकी तस्करी करना वन अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए चार आरोपियों में एक पश्चिम सिंहभूम का है जबकि तीन अन्य रांची जिले के रहने वाले हैं।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वन विभाग आगे भी ऐसे अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए सतर्कता बढ़ा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !