Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-22

Aapake Yojana Aapake Sarakar Apake Dour: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार जाने जमशेदपुर में कब कहा कहा लगेगा शिविर जाने पूरी जानकारी और देखे पूरी वीडियो

Jharkhand: झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक जमशेदपुर के JNAC क्षेत्र और मानगो नगर निगम क्षेत्र में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. 21 नवंबर के बाद JNAC क्षेत्र में शिविरों का आयोजन 26 नवंबर को सिदगोड़ा के विद्यापति नगर, बारीडीह सामुदायिक भवन में किया जाएगा. इसके बाद अगला शिविर 29 नवंबर को बिरसानगर–टेल्को के जोन नंबर-02 स्थित सिद्ध–कान्हू चौक सामुदायिक भवन में आयोजित होगा. 4 दिसंबर को बर्मामाइंस–गोलमुरी क्षेत्र में नामदा बस्ती के गुरुद्वारा लंगर भवन में शिविर लगाया जाएगा. 9 दिसंबर को कदमा में शास्त्री नगर रोड नंबर-03 सामुदायिक भवन में शिविर होगा, जबकि 12 दिसंबर को सोनारी की झाबरी बस्ती के सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन निर्धारित है. अंतिम मेगा शिविर 15 दिसंबर को JNAC कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा.


वहीं, मानगो नगर निगम क्षेत्र में भी 24 नवंबर को वार्ड संख्या 09 के उलीडीह स्थित आदिवासी

वहीं, मानगो नगर निगम क्षेत्र में भी 24 नवंबर को वार्ड संख्या 09 के उलीडीह स्थित आदिवासी स्कूल में शिविर लगेगा. इसके बाद 26 नवंबर को वार्ड 08 में जवाहर नगर उर्दू मध्य विद्यालय के मैदान में कार्यक्रम आयोजित होगा. 29 नवंबर को वार्ड 10 के राजस्थान भवन, डिमना रोड में शिविर आयोजित किया जाएगा. 3 दिसंबर को वार्ड 10 में ही झारखंड बस्ती मध्य विद्यालय में शिविर लगेगा. इसके बाद 8 दिसंबर को वार्ड 10 के संकोसाई स्थित J.P. स्कूल में तथा 10 दिसंबर को डिमना मध्य विद्यालय में शिविर का आयोजन होगा. 13 दिसंबर को वार्ड 09 के राष्ट्रपिता गांधी मध्य विद्यालय में शिविर आयोजित किया जाएगा. मानगो क्षेत्र का अंतिम शिविर 15 दिसंबर को पारडीह स्थित कौशल विकास केंद्र में आयोजित होगा.

इन सभी शिविरों में नागरिकों के लिए नगर निगम की विभिन्न सेवाओं जैसे सफाई

इन सभी शिविरों में नागरिकों के लिए नगर निगम की विभिन्न सेवाओं जैसे सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, ट्रेड लाइसेंस, पाधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के निर्धारित तिथि और स्थल पर आयोजित शिविर में अवश्य उपस्थित हों और योजनाओं का लाभ उठाएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !