Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Dumka Four Dead Bodies : हंसडीहा में सनसनी, एक ही परिवार के 4 सदस्य मिले मृत, गांव में दहशत का माहौल

Dumka : झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदेही गांव में रविवार की अहले सुबह भय और अफरा-तफरी का माहौल तब फैल गया, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए गए। घर के अंदर पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के शव मिले, जबकि घर के बाहर खेत से पति का शव बरामद हुआ।


सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के अंदर मिली महिला और दोनों बच्चों के गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत और कई तरह की आशंकाएं पैदा हो गई हैं।


पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है कि यह एक सामूहिक आत्महत्या का मामला है या फिर किसी सुनियोजित हत्या की साजिश। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !