Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

National News: CJI गवई का कार्यकाल खत्म, 10 दलित और 11 ओबीसी जजों की नियुक्ति की, महिला जज न ला पाने पर जताया अफसोस

National News: भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई रविवार को रिटायर हो गए. छह महीने से ज्यादा के कार्यकाल में उन्होंने हाईकोर्ट्स में 129 जजों की सिफारिश की जिनमें से 93 को मंजूरी मिल चुकी है. इनमें 10 दलित और 11 ओबीसी वर्ग के जज शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट में भी 5 जजों की नियुक्ति हुई.

फेयरवेल सेरेमनी में सीजेआई गवई ने अफसोस जताया कि सुप्रीम कोर्ट में एक भी महिला जज को प्रमोट नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि हमने कई महिला जजों की सिफारिश की थी लेकिन हो न सका. हालांकि पहली महिला सीजेआई जस्टिस बीवी नागरत्ना जरूर बनेंगी. गवई ने सभी से माफी भी मांगी अगर किसी को अनजाने में नाराज किया हो. अब जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले सीजेआई होंगे.

सीजेआई गवई का कार्यकाल सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम रहा. 10 दलित और 11 ओबीसी जजों की नियुक्ति से न्यायपालिका में पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व बढ़ा है. महिला जज न ला पाने का अफसोस दिखाता है कि जेंडर बैलेंस अभी भी चुनौती है. सुप्रीम कोर्ट में अभी सिर्फ तीन महिला जज हैं. गवई ने जो नींव रखी उसे अगले सीजेआई को आगे बढ़ाना होगा. न्यायपालिका में विविधता जितनी ज्यादा होगी जनता का भरोसा उतना ही मजबूत होगा. गवई का कार्यकाल यही संदेश देकर खत्म हुआ.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !