Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Saraikela Accident: राजनगर में बकरी को बचाने के प्रयास में बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन, 40 वर्षीय युवक की मौत

Saraikela: राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ा सिजुलता पंचायत में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में रामपुर निवासी 40 वर्षीय कान्हू हेम्ब्रम की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह की घटना

जानकारी के अनुसार, कान्हू हेम्ब्रम रविवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से घर से डांगरडीहा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे तेलाई पहाड़ के नीचे रामपुर–डांगरडीहा मोड़ के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे में कान्हू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बेहोश हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

खेत में धान काट रहे एक ग्रामीण युवक ने घटना देख तुरंत उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर गोविंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। लेकिन राजनगर सीएचसी पहुंचने से पहले ही कान्हू की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक का माहौल

मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मार्ग बहुत संकरा है और अक्सर सड़क पर पशुओं के आने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा उपायों की मांग की है ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !