Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

Chaibasa Crime: चाईबासा के चर्चित सुमित यादव हत्याकांड का वांछित अपराधी मदन शर्मा हथियारों के साथ गिरफ्तार

Chaibasa: चाईबासा के चर्चित सुमित यादव हत्याकांड में वांछित अपराधी मदन शर्मा को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ हथियार सप्लायर मार्कण्डेय सिंह कुंटिया को भी पुलिस ने दबोच लिया. जानकारी के अनुसार मदन शर्मा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मदन शर्मा के पास से एक देशी सिक्सर, दो देशी कट्टा, 8 एमएम के 9 जिंदा कारतूस, 380 एमएम के 4 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, काले रंग की चोरी की गई एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है.

सदर एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी मदन शर्मा सिंहपोखरिया से महुलसाई क्षेत्र में हथियारों के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी घटना की planning कर रहा है. इस सूचना पर एसपी अमित रेणु के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले मदन शर्मा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि हथियार उसे मार्कण्डेय सिंह कुंटिया ने उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई 2025 को सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी नीमडीह में सुमित सिंह यादव की हत्या मदन शर्मा ने ही की थी. गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि वर्ष 2022 में किशन पिंगुवा हत्याकांड में सुमित ने पुलिस की मदद की थी, जिसके कारण वह जेल गया था. जेल से छूटने के बाद बदले की भावना से उसने अपने साथियों की मदद से सुमित की हत्या कर दी.

मदन शर्मा पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई गांव का निवासी है, जबकि हथियार सप्लायर मार्कण्डेय सिंह कुंटिया इसी क्षेत्र के परमपंचो टोला का रहने वाला है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !