Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-23

CM Hemant Soren: दुमका की धरती से बड़ी सौगात, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

Dumka: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका की धरती से प्रदेशवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें देने वाले हैं। दुमका हवाई अड्डा परिसर में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में वह झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम निरीक्षण भी कर लिया है।

कार्यक्रम का समय व मुख्य कार्यक्रम

12:15 बजे – सीएम का दुमका एयरपोर्ट पर आगमन

फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का औपचारिक उद्घाटन

विभिन्न सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास

लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, ऋण एवं अनुदान का वितरण

नियुक्ति पत्रों का वितरण

2:30 बजे – मुख्यमंत्री का राँची के लिए प्रस्थान

युवाओं को मिलेगा पायलट प्रशिक्षण का सुनहरा मौका

दुमका में फ्लाइंग इंस्टीट्यूट शुरू होने से राज्य के युवाओं के लिए पायलट बनने का सपना अब और आसान हो जाएगा। एयरपोर्ट पर मौजूद आधा दर्जन ग्लाइडर और हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद युवा बेहतर करियर संभावनाओं की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।

झारखंड सरकार की इस पहल से न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि राज्य के युवाओं को हवाई प्रशिक्षण जैसी बड़ी सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !