Adityapur: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल-कूद दिवस जमशेदपुर के जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुस्को श्रमिक संघ के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे उपस्थित रहे।
Adityapur News: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सफलतापूर्वक संपन्न
Adityapur: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल-कूद दिवस जमशेदपुर के जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुस्को श्रमिक संघ के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा विकास विभाग से कुन्दन चन्द्रा, जमशेदपुर एफसी रिज़र्व के मुख्य प्रशिक्षक कैजाद अम्बापरदीवाला, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सुखदेव महतो, अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।
साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की श्रेष्ठ धाविका खुशी कुमारी द्वारा मशाल लेकर मैदान की परिक्रमा करने और उसे मुख्य अतिथि को सौंपने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खेल दिवस का औपचारिक उद्घाटन किया।
हाउस वाइज छात्रों की टुकड़ी ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्वागत गीत, योगा प्रस्तुति एवं गणेश वंदना नृत्य ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक ड्रिल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दर्शकों ने कर-ताली ध्वनि से अपने-अपने हाउस के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ऑल ओवर चैंपियनशिप में पृथ्वी हाउस प्रथम
मारुत हाउस द्वितीय स्थान
व्यक्तिगत चैंपियन:
जूनियर वर्ग (बालक): अमर तंगी
जूनियर वर्ग (बालिका): प्राची कुमारी
सीनियर वर्ग (बालक): प्रिन्स प्रमाणिक
सीनियर वर्ग (बालिका): खुशी कुमारी
विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
अपने संबोधन में रघुनाथ पांडे ने कहा कि श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की परेड, अनुशासन और खेल भावना देखकर यह स्पष्ट होता है कि प्रतिभा केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि उपनगरों, गांवों और कस्बों में भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और सुडौल बनाते हैं, बल्कि सम्मान और ख्याति भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और अपने-अपने हाउस को विजयी बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
शिक्षिका स्वेता गुहा राय ने प्रतियोगिताओं की समाप्ति की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण, अभिभावकों एवं छात्रों का बहुमूल्य समय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।