Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Saraikela News: नीमडीह में युवक की हत्या से इलाके में फैली सनसनी, शव झाड़ियों में मिला

Saraikela: नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव स्थित मकलीकोचा टोला में एक युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। रविवार की शाम घर से निकले युवक का शव सोमवार की सुबह झाड़ियों में मिला, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

मृतक की पहचान सुकु माझी के पुत्र सोनू मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोनू शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सुबह उसके भाई ने खून के धब्बे देखे और झाड़ियों में शव पाया।

मुखिया प्रतिनिधि की सूचना पर नीमडीह थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, प्रारंभिक तौर पर इसे हत्या माना जा रहा है।

थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि अब तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है, दाह संस्कार के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से मिले सबूतों और बयानों के आधार पर जांच जारी है। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !