Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jharkhand Education: झारखंड के सरकारी स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था चरमराई, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

Jharkhand: झारखंड में सरकारी स्कूलों की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरांडी का कहना है कि पूरे राज्य में शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और इसकी मार सीधे बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रही है।

मरांडी ने कहा कि शैक्षणिक सत्र शुरू हुए पूरे आठ महीने हो गए, लेकिन अब तक किसी भी कक्षा की परीक्षा आयोजित नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना परीक्षा के बच्चों को अगली कक्षा में कैसे भेजा जाएगा और उनका मूल्यांकन आखिर किस आधार पर होगा। उन्होंने इसे “बेहद दुखद और चिंताजनक” स्थिति बताया।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब JPSC और JSSC जैसी महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएँ समय पर आयोजित नहीं हो पा रही हैं, तो स्कूलों में परीक्षा न होना सरकार की बड़ी नाकामी है। मरांडी का दावा है कि इस लापरवाही का सीधा प्रभाव करीब 45 लाख छात्रों पर पड़ेगा. 

मुख्यमंत्री को सीधे संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग की समीक्षा करने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी किसी सक्षम मंत्री को सौंप दी जानी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बच्चे तो निजी स्कूलों में बेहतरीन सुविधाएँ पा रहे हैं, लेकिन गरीब परिवारों के बच्चों को सरकारी व्यवस्था की नाकामी का भार उठाना पड़ रहा है।

मरांडी ने सरकार से अपील की है कि वह तुरंत स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए, ताकि बच्चों का भविष्य अंधेरे में न जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !