Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-24

Jamshedpur Rural Police Meeting : ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण तेज करें, एसपी ऋषभ गर्ग का कड़ा निर्देश

Jamshedpur : जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने की, जिसमें सभी ग्रामीण क्षेत्रों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।


बैठक के दौरान एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, वारंट और कुर्की-जब्ती आदेशों के अनुपालन, तथा फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर विशेष जोर दिया। पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।


इसके अलावा CCTNS, ITSSO, IRAD सहित अन्य तकनीक-आधारित पुलिसिंग टूल्स के बेहतर उपयोग, मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में फील्ड सर्विलांस बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !