Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

Jamshedpur Suspected Death : बिरसानगर में निर्माणाधीन पीएम आवास के नीचे मिला युवक का शव, सिर कुचले जाने की आशंका

Jamshedpur : बिरसानगर थाना अंतर्गत मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब निर्माणाधीन पीएम आवास के फ्लैट के नीचे एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 29 वर्षीय बिपद तरन पात्रा के रूप में हुई है।


मृतक के भाई प्रवीण मोहंती ने आरोप लगाया है कि बिपद तरन की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


शव की अवस्था देखकर प्रथम दृष्टि में प्रतीत होता है कि युवक की सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मूल रूप से पुरुलिया के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र का निवासी बिपद तरन, जमशेदपुर में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और हत्या की आशंका के आधार पर कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !