Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-25

PM Modi Ayodhya Visit: धर्म ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने सप्त मंदिर में किए विशेष दर्शन

Ayodhya: धर्म ध्वजारोहण उत्सव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि परिसर स्थित सप्त मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी देर शाम सप्त मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहल्या, निषादराज और माता शबरी को समर्पित सातों पवित्र मंदिरों के दर्शन किए। प्रधानमंत्री के आगमन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

सातों मंदिरों को ज्ञान, भक्ति, तप और सेवा की महान परंपरा का प्रतीक माना जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह मंदिर परिसर हमें जीवन के उच्च आदर्शों की प्रेरणा देता है। धर्म ध्वजारोहण उत्सव से पहले किए गए इस विशेष दर्शन ने श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का संचार कर दिया है। अयोध्या में वर्तमान समय में दिव्यता और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !