Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी चूक, रिमांड पर लाया जा रहा शातिर अपराधी चलती ट्रेन से कूदकर फरार

Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी चूक का सामना करना पड़ा, जब रिमांड पर लाया जा रहा एक अपराधी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। घटना मंगलवार देर रात धनबाद के पास तेलो रेलवे स्टेशन (चंद्रपुरा–गोमो रेलखंड) में हुई। जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस अपराधी को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से हिमाचल प्रदेश से रिमांड पर लेकर जमशेदपुर ला रही थी।

फरार आरोपी की पहचान सुरेश उर्फ एंड्रयू जेम्स के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु के बानसबाड़ी थाना क्षेत्र के आश्वत नगर, एरोबिक कॉलेज चर्च स्ट्रीट का निवासी है। वह स्वर्गीय रथनाम जेम्स का पुत्र बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार जैसे ही 

सूत्रों के अनुसार जैसे ही ट्रेन तेलो स्टेशन के समीप पहुंची, आरोपी ने हाथ में लगी हथकड़ी को छुड़ाने का प्रयास किया। ट्रेन को सिग्नल मिलने पर वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, तभी सुरेश ने अचानक ट्रेन से छलांग लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। घटना के वक्त उसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी।

अपराधी के फरार होने की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा रेल थाना

अपराधी के फरार होने की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा रेल थाना पुलिस को अलर्ट किया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पूरे इलाके में पुलिस ने नाके बढ़ा दिए हैं और लगातार उसकी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !