Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-11-26

Jamshedpur Big Gift: जमशेदपुर को तोहफा, भुइयांडीह-NH-33 फोर लेन सड़क और ₹40 करोड़ के सिग्नेचर ब्रिज का काम 10 दिनों में शुरू

Jamshedpur: जमशेदपुर वर्षों से अधर में लटकी पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित परियोजना अब हकीकत बनने जा रही है। भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (NH-33) तक फोर लेन सड़क और स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले नए फोर लेन सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य अगले 10 दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।

इस संबंध में आश्वासन जमशेदपुर पथ प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू को दिया। विधायक ने एग्रिको स्थित कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और इसे तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया।कैसा होगा जमशेदपुर का नया सिग्नेचर ब्रिज स्वर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित पुल शहर की नई पहचान बनेगा

कुल लंबाई 242 मीटर, फोर लेन संरचना

विशेष लाइटिंग, मॉडर्न डिजाइन और सौंदर्यीकरण के साथ सिग्नेचर स्टाइल में निर्माण। पुल तैयार होने के बाद पूर्वी जमशेदपुर का सीधा संपर्क एनएच-33 से स्थापित हो जाएगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

वर्तमान में शहर से बाहर जाने के लिए मानगो ब्रिज और दोमुहानी ब्रिज पर निर्भरता से भारी जाम की समस्या होती है।
नया पुल बनने के बाद भारी वाहन और लंबी दूरी के यात्री सीधे भिलाई पहाड़ी NH-33 से रांची और कोलकाता की ओर बिना शहर में प्रवेश किए जा सकेंगे।

फोर लेन सड़क का रूट

भुइयांडीह लिट्टी चौक → स्वर्णरेखा नदी → भिलाई पहाड़ी (NH-33) कुल लंबाई 3.695 किमी, जिसमें 3.453 किमी एप्रोच रोड शामिल है।

पांच वर्षों से अटका था प्रस्ताव

परियोजना कभी अलाईनमेंट विवाद, तो कभी वन स्वीकृति और तकनीकी बाधाओं के कारण अटकी रही।
विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि पद ग्रहण करते ही उन्होंने इस योजना को प्राथमिकता पर रखा और विधानसभा एवं विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा जनता को अब और इंतजार नहीं कराया जा सकता, यह पुल पूर्वी जमशेदपुर की लाइफलाइन साबित होगा।

उन्होंने कहा कि फोर लेन रोड और ब्रिज बनने से मानगो व एमजीएम क्षेत्र का ट्रैफिक दबाव काफी कम होगा

भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद होगा,व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटन की भी नई संभावनाएं विकसित होंगी। तकनीकी बाधाएं खत्म, जल्द शुरू होगा निर्माण अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने कहा कि अब सभी अनुमतियां प्राप्त हो चुकी हैं और 10 दिनों में निर्माण कार्य विधिवत शुरू कर दिया जाएगा।

परियोजना का विवरण

मदविवरणकुल लागत₹ 39,91,72,857.53 (लगभग 40 करोड़ रुपये)स्वीकृति2024-25 के 11 SBD के तहतपुल की लंबाई242 मीटर (4 लेन)एप्रोच रोड3.453 किमीकुल लंबाई3.695 किमीकार्य प्रारंभअगले 10 दिनों में।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !