Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Dhanbad News: बांग्लादेशियों के फर्जी आधार कार्ड मामले में बोकारो के युवक चंदन कुमार गिरफ्तार

Dhanbad: बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में मुनीडीह पुलिस ने मंगलवार को बोकारो के आदर्श नगर निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चंदन के खिलाफ यह कार्रवाई मुनीडीह पुलिस की कड़ी पूछताछ और जांच के बाद हुई है। पुलिस इस मामले में अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है।

31 अगस्त की रात पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में उत्तम कुमार सिन्हा नामक व्यक्ति को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वह सालुई पहाड़ी, थाना हीड़बांध, जिला बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल का निवासी है और वर्तमान में भूली और मुनीडीह में उसका क्वार्टर है। उत्तम ने पुलिस को चंदन कुमार का नाम बताया था, जो बोकारो के आदर्श नगर का निवासी है और अपने घर के पास आधार कार्ड बनाने का सेंटर चलाता है।

पुलिस के अनुसार, चंदन चोरी की बाइक भी चलाता था। पूछताछ में उत्तम ने स्वीकार किया कि चंदन बांग्लादेशी नागरिकों को धनबाद लाकर उनका फर्जी आधार कार्ड बनवाने में सहयोग करता था। इसके अलावा, अवैध रूप से आए बांग्लादेशी नागरिकों को देश के विभिन्न राज्यों में काम के लिए भेजने का काम भी करता था।

चंदन के कब्जे से पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं, जिनमें मोबाइल फोन, बांग्लादेशी मोबाइल ऑपरेटिंग कंपनी के कई सिम कार्ड, बांग्लादेशी कंपनी के सिम कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बांग्लादेशी आईडी कार्ड शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !