Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Jharkhand News: झारखंड में 27 और 28 नवंबर की छुट्टी की खबर वायरल, सरकार की ओर से नहीं आई कोई आधिकारिक पुष्टि

Jharkhand News: झारखंड में 27 और 28 नवंबर को स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टी रहने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि राज्य में मौसम बदलने और त्योहारों की भीड़ को देखते हुए दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है.

लेकिन इस पूरी खबर की अभी तक किसी भी सरकारी विभाग या राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो शिक्षा विभाग और न ही कार्मिक विभाग ने छुट्टी को लेकर कोई अधिसूचना जारी की है. इसके बावजूद कई मिडिया हाउस बिना पुष्टि के छुट्टी की खबरें चला रहे हैं, जिससे अभिभावकों और कर्मचारियों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है.

मौसम में बदलाव और त्योहारों की भीड़ का हवाला देते हुए दावा किया गया था कि छुट्टी इसलिए दी जा रही है ताकि बच्चों, कर्मचारियों और आम लोगों को राहत मिल सके. लेकिन फिलहाल ऐसी किसी भी छुट्टी की घोषणा सरकार की ओर से नहीं की गई है.

सरकार जब भी छुट्टी की अधिसूचना जारी करती है तो उसे आधिकारिक पोर्टल, प्रेस रिलीज या नोटिफिकेशन के माध्यम से सार्वजनिक करती है. वर्तमान स्थिति में ऐसा कोई नोटिफिकेशन उपलब्ध नहीं है. इसलिए वायरल हो रही इन खबरों पर भरोसा करने से पहले सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है.

इस तरह की अपुष्ट खबरें फैलने से लोगों में अनावश्यक भ्रम और अफवाह का माहौल बनता है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली सूचनाओं को बिना जांचे साझा करना समस्या को और बढ़ाता है. सरकारी छुट्टी जैसी संवेदनशील जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मान्य होती है. इसलिए नागरिकों को चाहिए कि ऐसी खबरों पर तुरंत विश्वास न करें और किसी भी निर्णय से पहले सरकारी घोषणा का इंतजार करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !