Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Chaibasa News: नोवामुंडी में वृद्ध दंपति की टांगी से गला रेतकर निर्मम हत्या

Chaibasa News: चाईबासा जिले के नोवामुंडी प्रखंड के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव में बीती रात एक वृद्ध दंपति की टांगी से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान 72 वर्षीय सर्गिया बालमुचू और 65 वर्षीय उनकी पत्नी मुक्ता बालमुचू के रूप में हुई है. घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

मंगलवार सुबह एक ग्रामीण खेत की ओर जाते समय दंपति को आंगन में खटिया पर लेटा देख वापस लौट गया. दो घंटे बाद जब वह फिर आया और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने चादर हटाई और दोनों को खून से लथपथ मृत पाया. खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हत्या के पीछे डायन-बिसाही का विवाद कारण हो सकता है. गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि मृतक सर्गिया का गांव के कुछ लोगों से पिछले दिनों विवाद हुआ था और इसी को लेकर रविवार को गांव में बैठक भी हुई थी, जिसमें दंपति पर पेनल्टी लगाई गई थी. पुलिस को संदेह है कि पेनल्टी नहीं देने के विवाद में ही हत्या को अंजाम दिया गया होगा.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों की हत्या टांगी से गला काटकर की गई है. घटना से पूरा गांव सहमा हुआ है और लोग भयभीत हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. हालांकि, कैमरे पर पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !