Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Kandra News: कांड्रा बाजार में ठेकदार कर रहा दुकानदारों से मनमानी वसूली

Kandra News: सरायकेला जिले के कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा बाजार में एक बार फिर बाजार ठेकेदार की मनमानी और जबरन अत्यधिक मासूल वसूली के खिलाफ दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा है. ठेकेदार द्वारा सब्जी, मनिहारी, झाड़ू, कपड़े सहित छोटे व्यापारियों से जबरन भारी-भरकम शुल्क वसूला जा रहा है. इतना ही नहीं, मासूल नहीं देने पर दुकानदारों को हाट बाजार में दुकान लगाने से रोकने और गरीब विक्रेताओं के सामान फेंकने तक की घटना सामने आई है.


दुकानदारों ने बताया कि इससे पहले भी बाजार ठेकेदार की शिकायत जिला परिषद कार्यालय में लिखित रूप से की गई थी, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. प्रशासनिक उदासीनता का लाभ उठाकर ठेकेदार का अत्यधिक वसूली अभियान लगातार जारी रहा. मजबूर होकर सभी दुकानदारों ने कुछ दिन पहले कांड्रा थाना का घेराव किया था और लिखित शिकायत भी सौंपी थी, परंतु थाना स्तर से भी कोई कदम नहीं उठाया गया. इसका नतीजा यह हुआ कि ठेकेदार की दबंगई और बढ़ गई.

आज सुबह एक झाड़ू बेचने वाली महिला दुकानदार का सामान बाजार ठेकेदार द्वारा फेंक दिए जाने के बाद गुस्साए सभी दुकानदार एकजुट हो गए और ठेकेदार का विरोध किया. दुकानदारों का कहना है कि जब तक ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश नहीं लगता और प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार द्वारा की जा रही जबरन वसूली की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब और छोटे व्यापारी सम्मानपूर्वक अपनी रोजी-रोटी चला सकें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !