Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Adityapur News: आदित्यपुर में अधिवक्ता संघ ने मनाया संविधान दिवस

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित रोड न. 2 में अधिवक्ता संघ के कार्यालय में डी. एन ओझा की अध्यक्षता में भारत का 76वां संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर और भारत के संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान अर्पित किया गया.

संस्था के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी अधिवक्ताओं को अंगीकृत कराया. उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक संविधान की मूल रूप को पहुंचाने का संकल्प लिया.

इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक रंजनी मिश्रा, सुनील कुमार स्वाईं, देवाशीष कुंडू, राजेश कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, निशांत कुमार, सुमन कुमार विश्वकर्मा, सचिव रवि शंकर पासवान, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, निशांत कुमार और प्रवक्ता महेश ठाकुर सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए. कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !