Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Jamshedpur DC Office: सिंहभूम जिला परिषद, 17 सूत्री मांगों को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी का डीसी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur: जिला परिषद के बैनर तले, कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने जिला की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को डीसी ऑफिस के समक्ष एक बड़ा प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में पार्टी सदस्य जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे और सचिव मंडल के सदस्यों द्वारा 17 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल में आरएस राय, धनंजय शुक्ला और हीरा अरकने शामिल थे। प्रमुख 17 सूत्री मांगें

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भुनेश्वर तिवारी, हीरा अरकने, धनंजय शुक्ला, और विक्रम कुमार ने सरकार से निम्न प्रमुख माँगे रखी

 भूमि बैंक को तत्काल रद्द किया जाए। सभी भूमिहीन लोगों को घर बनाने के लिए भूमि और 2.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि प्रदान की जाए। सीनियर सिटीजन, बेरोजगारों और किसानों को 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। झारखंड आंदोलनकारियों को हर घर में नौकरी और 10,000 रुपये पेंशन मिले। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन को बढ़ाकर 5,000 रुपये किया जाए। जन वितरण प्रणाली (PDS) की कार्यविधि में सुधार किया जाए। आम जनता के लिए बालू की उपलब्धता सुगम की जाए।

एसआइआर में अशिक्षित, गरीब और वंचित लोगों का नाम न काटने की गारंटी दी जाए, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को स्थायी किया जाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंदपुर से सत्येंद्र सिंह, घाटशिला से भुनेश्वर तिवारी और लालू दास, बहरागोड़ा से राम बेरा, और चाकुलिया से सरकार किस्कू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्यों ने भाग लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !