Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-26

Khunti Murder: खूंटी में सनसनीखेज हत्या, अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से गला काटकर युवक की जान ली

Khunti: खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के तोड़ांग गांव में सोमवार की देर रात दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में एक युवक, सुरजू मुंडा (24), की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मंगल मुंडा ने स्वयं ग्रामीणों को बताया कि उसने सुरजू मुंडा की हत्या कर दी है। मंगल को शक था कि मृतक सुरजू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मंगल मुंडा को पकड़ लिया और उसे अड़की पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी मंगल मुंडा ने टांगी झाड़ी में फेंक दी थी, जिसे पुलिस ने बाद में जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, सुरजू मुंडा अपने घर का अकेला कमाने वाला सदस्य था और खेतीबारी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगल मुंडा के इस शक ने सुरजू के परिवार को उजाड़ दिया है और उसके दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !