Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Bihar Incident: शादी से 6 दिन पहले दूल्हा लापता, झारखंड सचिवालय कर्मी के बेटे का 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग

Bihar: मोकामा बाजार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले झारखंड सचिवालय कर्मी का बेटा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। मोकामा के चिंतामणिचक मोहल्ले के रहने वाले अमृत शेखर सिन्हा चार दिनों से लापता हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे उनके परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।


लापता युवक अमृत शेखर सिन्हा की शादी 30 नवंबर को जमुई में तय हुई थी। अमृत, जो सामान्य तौर पर अपने परिवार के साथ रांची में रहता है, शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही मोकामा आया हुआ था।

 24 नवंबर की शाम से मोबाइल स्विच ऑफ

जानकारी के अनुसार, अमृत शेखर सिन्हा 24 नवंबर की शाम मोकामा बाजार से अचानक गायब हो गए। उनका मोबाइल फोन भी तभी से स्विच ऑफ आ रहा है। युवक के अचानक गायब होने से शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया है। शादी की सारी तैयारियां तत्काल बंद कर दी गई हैं, और परेशान परिवार के घर में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं।

पिता विनय कुमार और अन्य परिजन बेटे के अचानक गायब होने से सदमे में हैं। शादी की तिथि नजदीक होने के कारण उनकी चिंता और भी बढ़ गई है।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

परिजन तुरंत मोकामा पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। मोकामा पुलिस ने युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है, जिसमें मोकामा बाजार के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच करना शामिल है।

पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द युवक का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास

पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द युवक का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस और आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को अमृत शेखर सिन्हा के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत मोकामा पुलिस से संपर्क करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !